Thursday, 15 April 2021

जो तुम मुझे समझते तो सरे आम यूँ नुमाईश न होती। 
मैं खुद तुम्हारे पिंजड़े में कैद रहती, जो तुम्हारी ज़ोर आजमाईश न होती। 
अपना सर्वस्व न्योछावर कर देती तुमपे, जो ऐसा करने की मुझपे तुम्हारी बंदिश न होती। 
मेरी दुनिया तुमसे शुरू और तुमपे खत्म होती, जो तुम्हारी मुझसे पिछले जन्म की रंजिश न होती। 
मैं तो तुम्हारे हाथों का खिलौना होती, जो ऐसी तुम्हारी फरमाईश न होती। 
जो तुम न मुझसे बेवजह भागते होते, तो रिश्ता टूटने की कोई गुंजाईश न होती। 

अपूर्वा तिवारी

No comments:

Post a Comment